अरशद जमाल की दावेदारी पर एकजुट हुए असंतुष्ट, चापलूसों ने बिगाड़ा सचिन का खेल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: कमालगंज सम्मलेन के साथ ही सपा की गुटवाजी बढ़ गयी है| राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के खिलाफ सभी असंतुष्ट नेता लामबंद हो गए हैं| कमालगंज सम्मलेन में विधायक पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी को एक ताकतवर दावेदार के रूप में पेश किया गया| इस सम्मलेन में वे सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे जो कल के सम्मलेन में नहीं गए थे| इनमे पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम फारूकी और चन्द्र पाल सिंह यादव भी शामिल रहे|

सम्मलेन से पूर्व डाक बंगले में रजत क्रन्तिकारी और रणजीत चक ने सचिन यादव, मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव सहित कुछ नेताओं के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगायी| इस पर पर्यवेक्षक ने जिला अध्यक्ष से भी पूछताछ की| कमालगंज सम्मलेन में जिलाध्यक्ष की स्थिति केवल एक वक्ता की थी| यहाँ उनकी कोई सुनने वाला नहीं था| सम्मलेन में अरशद जमाल सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाने की मांग की गयी| अरशद की जीतने के आंकड़े भी पेश किये गए| कहा गया कि मुस्लिम यादव गठजोड़ कामयाब होगा और सपा का संसद सदस्य बनेगा| अरशद के मुस्लिम प्रत्याशी के रूप में मजबूत दावेदारी भी मानी जा रही है| उपाध्यक्ष सिराजुल आफाक मुन्ना सचालन कर रहे थे| इनके अलावा पूर्व विधायक सुरेश यादव, अरविन्द प्रताप सिंह, चन्नू यादव, जग्गू यादव, विश्वास गुप्ता, चाँद खान,अरविन्द पहाड़ी, सुधांशु राय श्रीवास्तव सम्मलेन में पहुचे थे| सम्मलेन में गए सचिन समर्थक द्रगपाल सिंह बाबी, जीतेन्द्र यादव भी पहुचे| पर्यवेक्षक ने मंचासीन नेताओं की और इशारा करते हुए कहा कि टिकट न मिलने पर अनुशासनहीनता आप लोगों की और से ही की जाती है| हमारा कार्यकर्त्ता अनुशासन हीनता नहीं करता| पर आप लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि इन्ही कार्यकर्ताओं ने ही आपको बनाया है|

दूसरी तरफ कल सचिन के बुलाये गए कार्यकर्ता सम्मेलन में सचिन को टिकेट न मिलने पर सपा नेता हारेगा कहकर सचिन के सपा समर्थक नेताओ ने खेल बिगाड़ दिया| इस बात की जमकर शिकायत हुई तो जालौन के विधायक ने जिलाध्यक्ष को कारवाही करने के लिए कहा| विधायक ने जिलाध्यक्ष से यह भी कहा की यदि अपने कारवाही नहीं की तो इसकी रिपोर्ट लखनऊ में वे स्वयम पहुचाएंगे| वहीँ सचिन के लिए सडको पर लगे होल्डिंग में नए नवेले कई कथित सपाई और ठेकेदारों के फोटुओं ने भी खेल ख़राब कर दिया| कई चेहरे पिछले चुनाव में बसपा प्रत्याशी के साथ होल्डिंग में दिखाई पड़े थे| जालौन के विधायक ने तुरंत होल्डिंग हटवाने के लिए जिलाध्यक्ष को कहा| यानि कुल मिलकर सचिन यादव की मेहनत पर चापलूसों ने पानी फेर दिया|