38557 वोट पाकर वत्सला बनी फर्रुखाबाद नगर की प्रथम नागरिक

Uncategorized

फर्रुखाबाद: वत्सला अग्रवाल फर्रुखाबाद नगर की प्रथम नागरिक बन गयी हैं| डी एन कालेज में हुई काउंटिंग में वत्सला अग्रवाल को 15525 मतों से विजयी घोषित किया गया| 8 चक्रों की काउंटिंग के बाद सहायक चुनाव अधिकारी भगवानदीन वर्मा ने वत्सला अग्रवाल को विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र दिया| वत्सला के पति विधान परिषद् सदस्य मनोज अग्रवाल और कई बसपा नेता मौजूद थे| वत्सला ने बसपा के समर्थन से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज करायी| प्रमाणपत्र लेने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया|
अंतिम चुनाव परिणाम इस प्रकार है-
1-माला परिया- 6835
2-सरोज- 640
3-अफसाना बेगम- 173
4-कमलेश- 814
5-कल्पना- 2149
6-गुड्डी बेगम-447
7-चाँद बी-1184
8-दमयंती सिंह-23032
9-निर्मला- 525
10-निशा- 440
11- नीतू- 427
12-पूनम- 312
13-वत्सला अग्रवाल- 38557
14-राजवती-446
15-शशि प्रभा- 3720
16- सलमा बेगम- 21060
17-सोनाली गुप्ता- 615