शिक्षा का अधिकार न चलाने की जिम्मेदार प्रदेश सरकार: सलमान खुर्शीद

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारत के विदेश मंत्री और फर्रुखाबाद के सांसद सलमान खुर्शीद ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि केन्द्र ने शिक्षा के अधिकार को लेकर जो योजना क्रियान्वित की है उसे प्रदेश सरकार नहीं चला रही है। जबकि इस कानून में 75 प्रतिशत केन्द्र सरकार का ही खर्च आ रहा है।SALMAN KHURSEED1

कांग्रेस में अभी हाल ही में शामिल हुए पूर्व सैनिक ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचे सांसद सलमान खुर्शीद ने बीजेपी व अन्य पार्टियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वह फौज की राजनीति नहीं करते और न ही कभी की है। इसीलिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री के लिए कहा है कि उन्हें अपनी फौजों पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हमारा देश कहां पर खड़ा है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं। कुछ लोग देश को पीछे खींचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में चंद महीनों में आलू की फैक्ट्री का उदघाटन हो जायेगा और दूसरी नई आलू की फैक्ट्री को अगले दो महीने में अलीगंज क्षेत्र में लगाया जायेगा। जिससे किसानों को आलू का बाजिब मूल्य जनपद में ही मिलेगा।BHEED

उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे शिक्षा के अधिकार अधिनियम के विषय में कहा कि जिस प्रोजेक्ट पर 75 प्रतिशत केन्द्र खर्च कर रहा हो और सिर्फ 25 प्रतिशत ही उत्तर प्रदेश सरकार को देना हो इसके बावजूद भी कानून प्रदेश सरकार नहीं चला रही है। जबकि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार है और वहां शिक्षा के अधिकार अधिनियम को बखूबी तरीके से चलाया जा रहा है। जिससे गरीब तबके के बच्चे अच्छे विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है।SALMAN KHURSEED - SARVENDRA SINGH

पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने भी पुरानी बात को पुनः ताजा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों ने होर्डिंग बैनर से पूरे जनपद को पाट दिया है वह लोग जनता के लिए पराये हैं। लेकिन सलमान खुर्शीद की जन्मभूमि फर्रुखाबाद है। इसलिए वह हर फर्रुखाबादी दिल में रहते हैं। इससे होर्डिंग लगाने की कोई अवश्यकता नहीं। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये, वोट लोकसभा में वह प्यार से लेंगे, तकरार से नहीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

श्रीमती खुर्शीद ने सांसद सलमान खुर्शीद के लिए कहा कि यदि विदेशमंत्री ने किसी का भला नहीं किया तो बुरा भी नहीं किया होगा। साम्प्रदायिक दंगों से अपने आपको बचाने की सलाह दी। कमालगंज में हुए विवाद में विश्व हिन्दू परिषद के लोगों का हाथ होने की बात लुईस खुर्शीद ने की।

इस दौरान सलमान खुर्शीद को ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष इकलाख खान, पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, दृगपाल सिंह सोमवंशी, रवीश द्विवेदी एडवोकेट, नफीश हुसैन, राजेश मिश्रा, सतीश गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह यादव, रमेश सिंह, लोकसभा अध्यक्ष सुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।