उर्मिला की शिकायत पर चांद मोहम्मद शहीद, महताब बने महानगर अध्यक्ष

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत ने सदर विधान सभा सीट पर विधान सभा चुनाव के दौरान चाँद मोहम्मद खां द्वारा सहयोग न किये जाने की शिकायत पार्टी हाई कमान से की थी| उसी शिकायत के आधार पर चाँद मोहम्मद खां पर सपा हाई कमान की गाज गिरी है| समाजवादी पार्टी ने महानगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां को हटाकर महताब खां को महानगर अध्यक्ष बनाया है| यह जानकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने आवास विकास स्थित पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों को दी| उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महताब खां को महानगर का अध्यक्ष बनाया है|

जिला कार्यकारिणी के बारे में श्री राठौर ने बताया कि पार्टी हाई कमान के निर्देश पर सपा के वरिष्ठ नेता सुनील साजन को 14-15 अप्रैल को पर्यवेक्षक के रूप में जनपद में आयेंगें| उनके निर्देशन में जिला कार्यकारिणी गठित की जायेगी| जिसमे सभी जन प्रतिनिद्फ्हियों एवं वरिष्ठ नेताओं की सलाह को ध्यान में रखा जाएगा| श्री राठौर ने कहा कि केवल पदाधिकारी ही पार्टी के झंडे लगा सकेंगे| पार्टी प्रोटोकाल का पदाधिकारी व कार्यकर्ता यदि उलंघन करता है तो उसे पार्टी से निष्कासित किया जाएगा|