7 वर्षीय बालक के साथ शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म

0
128

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम ईसापुर में लगभग 4 बजे शाम को एक शादीशुदा युवक ने 7 वर्षीय बालक के साथ मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। बालक के चीखपुकार मचाने पर उसे बेहोशी की अवस्था में पड़ा छोड़ दुष्कर्मी फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो बालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

mujahid[bannergarden id=”8″]

कमालगंज के ग्राम ईसापुर निवासी जैनुल आब्दीन पुत्र हस्मत उल्ला ने थाना कमालगंज पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका 7 वर्षीय भतीजा मुजाहिद पुत्र आलेनवी बीते दिन शाम चार बजे गांव में ही खेल रहा था। इसी बीच 25 वर्षीय सद्दाम पुत्र मिनहाज निवासी ईसापुर आया और भतीजे से कहा कि चलो आम खिला लायें। आम खिलाने के बहाने साथ बुला ले गया और गांव के किनारे ही खड़ी मक्का के खेत में भतीजे के साथ दुष्कर्म कर दिया। जब भतीजे ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म करने के बाद बालक को बेहोशी की हालत में मक्का के खेत में छोड़कर फरार हो गया। बालक के पिता बम्बई में पल्लेदारी का काम करते हैं। चाचा मदरसे में पढ़ाते हैं जिन्हें घटना की सूचना दी गयी।

dr. shriprakas kamalganj[bannergarden id=”11″]

पीड़ित बालक के चाचा ने घटना की सूचना कमालगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम का कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में डाक्टरी परीक्षण कराया। जहां डाक्टर श्रीप्रकाश की प्रथम जांच में मासूम के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की गयी है। दुष्कर्मी की शादी हो चुकी है व उसकी पत्नी अपने मायके में ही रहती है। थानाध्यक्ष महपत सिंह गौर ने बताया कि युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के घर दबिश दी। युवक भागने में कामयाब रहा पुलिस दुष्कर्मी के पिता को पकड़ लायी।

[adrotate banner="2"]