भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने फर्रुखाबाद के बसपा नेताओ ने हथियार डाले

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप साही के सामने फर्रुखाबाद के बहुजन समाज पार्टी के कई पदाधिकारी, बीडीसी प्रधान व पूर्व जिला पंचायतो के सदस्यों ने हठी की सुड छोड़ कमल को थाम लिया है|

विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से सदर प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय लखनऊ पहुंचे एक दर्जन से अधिक बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी अमित कुमार सिंह उर्फ़ राहुल कुशवाहा (जिला पंचायत सदस्य पुत्र व पूर्व प्रदेश सचिव कुशवाहा महा सभा उत्तर प्रदेश व पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा कुशवाहा भाईचारा समिति फर्रुखाबाद), राम शेखर कुशवाहा(प्रधान), अरविन्द कुशवाहा, सुनील कुमार (पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य), राजाराम कुशवाहा, सतेन्द्र कुशवाहा (बीडीसी बढपुर), वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा(पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुशवाहा भाईचारा कमेटी), वीर पाल सिंह कुशवाहा(बीडीसी), राकेश कुशवाहा (प्रधान), निखिल कुमार शाक्य, अनूप कटियार (सेक्टर प्रभारी बसपा), हरिओम बाल्मिक (जिलाध्यक्ष सफाई मजदूर संघ) ने सूर्य प्रताप साही के सामने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया| भाजपा में शामिल हुए एक दर्जन बसपाईओ ने मेजर सुनी दत्त द्विवेदी के साथ चुनाव में कंधे से कन्धा मिलकर चलने की कसम खायी|

उक्त पदाधिकारियों ने भाजपा के वरिष्ट नेताओ के सामने संकल्प किया कि वह भाजपा की सेवा पुरे मनोयोग से करेंगे| इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कलराज मिश्र, प्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास आदि के साथ भाजपा के अन्य वरिष्ट नेता मौजूद रहे|