आचार सहिता का खौफ़ नेताओं के हटवाए होर्डिंग

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद): चुनाव आचार संहिता लागू होने के दूसरे दिन भी यहां मुख्य मार्गो पर लगे राजनैतिक दलों के होर्डिंग बैनरों के अलावा ब्लाक मुख्यालय में लगे सरकारी योजनाओं के होर्डिंग हटवा दिए गए।

उपजिलाधिकारी डा महेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में लगे सभी दलों के होर्डिंग जब तक नहीं हटेंगे तब तक अभियान जारी रहेगा| चुनाव आचार संहिता लागू होने के दूसरे दिन ही उपजिलाधिकारी डा मिश्रा ने तहसील परिसर में लगे मुख्यमंत्री मायावती के होर्डिंगों को हटवा दिया था। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के लगे होर्डिंग को यहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा महेन्द्र कुमार ने हटाया था। मंगलवार दूसरे दिन ब्लाक मुख्यालय में लगे तमाम सरकारी योजनाओं के होर्डिंग हटावा दिए गए।

उपजिलाधिकारी डा मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान नगर पालिका से लेकर दमदमा तक लगे सपा बसपा व कांग्रेस के होर्डिंग हटा दिए गए। इसके बाद पुलगालिव से लेकर बेरियों तक यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य मार्गो व सरकारी खंम्भों पर लगे होर्डिंग हटा दिए गए। एसडीएम ने बताया कि कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में लगे विभिन्न राजनैतिक दलों के होर्डिंगों का जब तक सफाया नहीं होता तब तक अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी आरआर वर्मा, कोतवाल विजय बहादुर सिंह व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।