6 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रोता करेंगे श्रवण

0
118

फर्रुखाबाद:वृंदावन धाम के कथावाचक संत डॉ० राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज के द्वारा भागवत कथा का श्रोता आनन्द लेगें| कथा का रसपान करने के लिये पूरे जनपद से जगह-जगह से श्रोता पंहुचेंगें|
पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में दुर्वासा ऋषि आश्रम के ओंकारदास ब्रह्मचारी के आयोजन में शुरू हो रही कथा में प्रदेश भर के जगह-जगह से साधू-संतों का भी जमघट लगेगा| नारायण आश्रम में विशाल मंच लगाया गया है| जिसमे तकरीबन पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है| नारायण आश्रम में प्रेस से वार्ता के दौरान कथावाचक संत डॉ० राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज के प्रतिनिधि कृष्ण दास ने कहा कि सत्संग से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है| जिससे समाज में आराजकता में कमी आती है| उन्होंने बताया कि सरकार ने गौहत्या रोंकने की बात कही थी| लेकिन सरकार गौहत्या के नाम पर नौटंकी कर रही है| आज सडकों पर गायों की दुर्दशा है| गायों की भूमि पर दबंगो का कब्जा है| जिसे सरकार खाली नही करा पा रही है| प्रदेश में गाय पीड़ा में है|जिससे प्रदेश में आपदा और अराजकता का माहौल है|
इस दौरान कथा में मुख्य सहयोगी मिथलेश अग्रवाल आदि रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]