जरदोरी मजदूरों की नफरी में 10 रूपये का होगा इजाफा

0
137

फर्रूखाबाद:जरदोजी कारीगरों के लिए खुशखबरी है| अब अक्तूबर माह से उनकी नफरी में 10 रूपये का इजाफा किया जायेगा| यह इजाफा 12 अक्टूबर से लागू होगा|
जरदोजी व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष हाजी अतीक अहमद पप्पू के चीनीग्रान स्थित आवास पर आयोजित बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने जरदोजी कारीगरों की नफरी बढ़ाने को लेकर गम्भीर चिंतन किया| जिसके बाद जिलाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कहा कि पप्पू भाई ने बताया कि बीते वर्ष जरदोजी व्यापारियों ने तय किया था की 10 रूपये नफरी प्रति वर्ष अक्टूबर महीने से उन कारीगरों की हर साल बढ़ानी होगी। जो कारखाने में नफरी से काम करते है। सभी कारखाने दारों को भी अवगत करा दिया की सभी व्यापारी बढ़ाई हुई नफरी को अक्टूबर महीने से लागू कर दें। घरों पर जरदोजी का काम करने वाले कारीगरों के साथ-साथ ज्यादातर महिलाएं भी जरदोजी का काम करती है। लिहाजा घर पर तौलकर जो कारीगर चुनरी-लहंगे का काम सिलते है। उनकी भी 5 प्रतिशत नफरी बढ़ा देनी चाहिए।
महासचिव नदीम खां, पुन्नी शुक्ला, आाकिल खां, हसीन खां, मो0 यूनुस, लकी गुड्डू, हसीन अहमद व फिरोज अंसारी आदि कई जरदोजी व्यापारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]