कर्मचारियों की लम्बी उम्र के लिए VDO ने करवाया ब्लाक में शांति यज्ञ

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नवाबगंज के ब्लाक में तैनात कई कर्मचारी बीते माह घायल हो गए थे| जिनको दुर्घटनाओं से बचाने के प्रयास में वीडीओ ने नया तरीका ढूंढ निकाला| आज वीडीओ ने अपने कारिंदों के साथ ब्लाक परिसर में शांति यज्ञ किया|

वीडीओ विशम्भर दयाल ने बताया कि बीते महीनों से कर्मचारियों के साथ कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं| जिस कारण ब्लाक कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया है| जिसका नया उपाय वीडीओ साहब ने निकाल लिया| आज वुधवार को ब्लाक परिसर में ही एक बड़ा सा हवन कुण्ड बनाया गया| परिसर में पहली बार हो रहे हवन को लोग कौतूहल से देख रहे थे| लोग समझ नहीं पा रहे थे कि न तो आज कोई त्यौहार है और न ही कोई जयन्ती| फिर अचानक ब्लाक में यह धुंआ कैसा उठ रहा है|

लोग जब देखने पहुंचे तो वीडीओ साहब यज्ञ कर रहे थे| यज्ञ करने वालों की भारी भीड़ थी व सभी कर्मचारी अपनी-अपनी समस्याओं व परेशानियों को यज्ञ कुण्ड में स्वाह कर रहे थे| यज्ञ में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने आहूतियां दी|

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शकुन्तला देवी, बड़े बाबू देवेन्द्र सिंह, प्रवेश राजपूत, शिव किशोर रावत, मिर्जा वसीम वेग, अवनीश सक्सेना, खुशीराम, राजेन्द्र सिंह, नरेश चन्द्र यादव, मोहित यादव, सीडीपीओ मनीष चौरसिया व प्रधान उमेश यादव, महीवीर सिंह, कुरार प्रधान पति राम किशन बाबा आदि लोग मौजूद रहे|