चोरों ने सेन्ट्रल जेल परिसर से बंदी रक्षक की बाइक उड़ाई

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ परिसर में बंदी रक्षक ब्रजेश दीक्षित की बीती रात चोरों ने हीरो होंडा बाइक चुरा ले गए|

केंद्रीय कारागार में कार्यरत बंदी रक्षक ब्रजेश दीक्षित अपने पिता की मृत्यु के बाद जोकि केंद्रीय कारागार में नौकरी करते थे| ब्रजेश दीक्षित को मृत आश्रित में नौकरी मिल गयी| जिसके चलते ब्रजेश ने बताया कि काफी समय से मै अपनी बाइक रात के समय घर से बाहर खड़ी कर देता था| क्योंकि मुझे विश्वास था कि किसी भी चोर की इतनी हिम्मत नहीं होगी जो जेल परिसर जैसे सुरक्षित स्थान से बाइक चुरा ले जाए|

बीते दिनों से मेरी नौकरी ६ बजे से लेकर १० बजे तक चल रही थी जिसके चलते कल मै ड्यूटी करने के बाद लगभग १०:३० बजे घर लौटा| रोज की तरह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी और दरबाजा बंद कर सो गया| सुबह जागने पर देखा कि बाइक गायब थी| काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा|