5 फरवरी से कामबंद हड़ताल करेंगे पालिका सफाई कर्मी

0
149

फर्रुखाबाद: नगर पालिका सफाई कर्मियों अपनी मांगो पर जल्द विचार ना होने के चलते आन्दोलन की राह पकड़ ली है| उन्होंने काम बंद हड़ताल करने की घोषणा कर दी|
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि नें प्रेस नोट जारी कर बताया कि बीते 19 अक्टूबर को वार्ता के दौरान उनकी मांगे मानने का पत्र भी सौपा गया था| इसके बाद भी उनकी मांगो पर विचार नही किया| साप्ताहिक लाभ पुन: लागू करने आदि की मांगो को लेकर 4 फरवरी तक विचार नही हुआ  तो 5 फरवरी को काम बंद हड़ताल पर सभी पालिका कर्मी चले जायेंगे| पत्र नगर पालिका ईओ, जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी को भेजा गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]