5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ पूजा का विशेष पर्व

0
407

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो):प्रदेश में छठ पूजा का पर्व 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगा| 5 तारीख को नहाय-खाय, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबर को सुबह अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन किया जाएगा।
चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस दौरान ठेकुआ, मौसमी फलों आदि को प्रसाद के रूप में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है। इसलिए इसे सबसे कठिन व्रत माना जाता है।सूर्यास्त और सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के लिए पानी में उतरा जाता है। इसके लिए नदी, तालाब आदि का रुख किया जाता है। कई लोग पार्क आदि में बने छोटे तालाबों में भी अर्घ्य देने जाते हैं। इसके लिए इन घाटों को सुंदर ढंग से सजाया जाता है, जिसका मनोहर दृश्य सभी का दिल जीत लेता है। हजारों की तादाद में लोग इन घाटों पर अर्घ्य देने के लिए इकट्ठा होते हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]