भ्रष्टाचारियों के यहाँ नहीं करायेंगें रजिस्ट्रेशन: आध्यात्मिक केंद्र

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के सिकत्तर बाग़ स्थित आध्यात्मिक केंद्र पर शुक्रवार को बाल कल्याण समिति की जांच में काफी नए तथ्य सामने आये हैं| जिनको फिलहाल मीडिया से गुप्त रखा गया है| CWE के सदस्यों ने जब रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही तो आध्यात्मिक केंद्र के अनुयायियों ने साफ़ शब्दों में कहा कि वह भ्रष्टाचारियों के यहाँ रजिस्ट्रेशन नहीं करायेंगें|

शुक्रवार सुबह से बाल कल्याण समिति की जांच टीम आध्यात्मिक केंद्र पर जांच के लिए पहुंची टीम को अन्दर आने से आध्यात्मिक केंद्र के अनुयायियों ने रोक दिया| कोतवाल कालूराम दोहरे ने काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर आश्रम का गेट खुलवाया| गेट खोलने से पहले अन्दर संस्था की एक सदस्य ने किसी व्यक्ति से फोन पर गेट खोलने व न खोलने के सम्बन्ध में बात की|

तत्पश्चात केंद्र के सदस्यों ने CWE टीम के सदस्यों को अन्दर आने दिया| इससे पहले तीन टैक्सी भरकर छोटे बच्चे व महिलायें निकाल दी गयीं थी| संस्था का कहना है कि कचहरी में एसडीएम को बयान देने के लिए यह लोग गए हैं|

प्रश्न यह है उठता है कि अगर आध्यात्मिक केंद्र को प्रशासन के ऊपर भरोसा ही नहीं है तो फिर बयान देने ही क्यों गए? आध्यात्मिक केंद्र के अनुयायियों ने साफ़ शब्दों में CWE टीम को बताया कि हम भ्रष्टाचारियों के यहाँ रजिस्ट्रेशन नहीं करायेंगें क्योंकि हमारा अरजिस्त्रेशन तो इश्वर के पास पहले से ही है|

बाल कल्याण समिति की टीम ने मीडिया को बताया कि हमने उनके प्रपत्रों की जांच की जिसमे से कुछ कागजात हम लोग अपने साथ ले आये हैं| जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जायेगी| इस दौरान बाल कल्याण समिति के प्रीती वर्मा, बच्चा जेल अधीक्षक अजय पाल सिंह, कमाता सिंह एडवोकेट आदि जांच टीम के साथ मौजूद रहे|