बेखौफ चारों ने की एक ही रात में तीन वारदातें

Uncategorized

फर्रुखाबाद (शमसाबाद) : ग्राम सुल्तानपुर के तीन घरों में अज्ञात चोरों ने नकब लगा कर नकदी व कीमती जेवरात सहित लाखों रुपये की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे पुलिस को चुनौती दी है। एक ही रात मे तीन वारदातों से चोरों की निर्भीकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
थाना शमसाबाद के अर्न्तगत गांव सुल्तानपुर की मुन्नी देवी पत्नी सुरेश चन्द्र फौजी के घर की पिछली दीवार में नकब लगा कर शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने उनके घरा में रखे जेवरात दो जंजीर व एक जोड़ी झुमकी, कमर की हाफ पेटी चांदी की दो अंगूठियां तोड़ियंा व कपड़े चुरा लिये। यह जानकारी देते हुए मुन्नी देवी बताया कि कुल मिलाकर लगभग एक लाख रूपये की चोर चोरी कर ले गये। इन्हीं से कुछ दूर पर रहे रहे गांव के कैलाशचन्द्र श्रीवास्तव के मकान में भी नकब लगाकर सात हजार की नकदी तथा एक जोड़ी व कपड़े चोरों ने पार कर दिया तथा संदूक को गांव के पास ही निर्मल के खेत में डाल दिया। वहीं इसी रात मार्गश्री के घर में दीवार फांद कर चोर प्रवेश कर गये। सभी लोग छत पर सो रहे थे इसी का फायदा उठाकर चोरों मार्ग श्री के घर से सोने की अंगूठी, सोने के कुण्डल व कपड़े पार कर दिय। कुल मिलाकर लगभग 12 हजार रूपये की चोरो ने चोरी की।