अन्ना बोले- मेरी गिरफ्तारी से आन्दोलन न रुके, लोग घरो से निकले और गिरफ्तारी दें

Uncategorized

चलिये हम आपको एक बार फिर अन्‍ना की उस बात पर ले चलते हैं, जो उन्‍होंने गिरफ्तारी के पहले कहा- मैं अनशन करने जा रहा हूं, और मुझे पता है कि सरकार मुझे गिरफ्तार कर लेगी। अगर ऐसा होता है, तो देश वासियों पीछे हटने की जरूरत नहीं। आप लोग आंदोलन जारी रखियेगा। यह देश में आजादी का एक और आंदोलन है।

मेरी गिरफ्तारी के साथ आंदोलन रुकना नहीं चाहिये। आप लोग अपने-अपने घरों से निकलें और अगर पुलिस गिरफ्तार करे तो आप भी गिरफ्तार हो जायें। देखते हैं सरकार की जेलों में कितनी जगह है। आजादी की लड़ाई का इतिहास दोहराने का समय आ गया है। आप पीछे मत हटें। रही बात मेरी तो मेरे बाद भी और लोग हैं, जो इस आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे। अरविंद केजरी वाल और किरण बेदी जैसे लोग इस आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे। इसमें आप उनका साथ दीजिये।

नई दिल्ली।हिरासत से पहले अन्ना ने पूरे देश को संदेश देते हुए कहा कि देश की दूसरी आजादी में लोग बढ़-चढ़ कर गिरफ्तारी दें। उन्होंने कहा कि लोग हिंसा का सहारा नहीं लेंगे। लोग देश की जेलों को गिरफ्तारी देकर भर दें।

अन्ना हजारे ने कहा कि मुझे हिरासत में लेने से अनशन नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि देश के लोग ये लड़ाई जारी रखें। उन्होंने कहा कि सेकंड लाइन लीडरशिप इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं।

देश को अपने संबोधन में अन्ना हजारे ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को गिरफ्तारी देनी होगी। ताकि जेल में जगह नहीं बचें। उन्होंने कहा कि आंदोलन में हिंसा नहीं हो। राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान नहीं हो। व्यक्तिगत संपति की नुकसान नहीं हो।