अन्ना तुम संघर्ष करो- फर्रुखाबाद तुम्हारे साथ है…

Uncategorized

फर्रुखाबाद: झमाझम वरिश के बीच युवाओ के उस हौसले की आवाज देश के कोने कोने से दिल्ली पहुच रही है- अन्ना तुम संघर्ष करो…..| फर्रुखाबाद की सडको पर भी यही नजारा दिन भर देखने को मिला| कुछ नौजवान इक्कट्ठे हुए, न पार्टी, न संगठन| बस आम आदमी का मोर्चा| एक वकील तो दूसरा व्यवसायी, तीसरा छात्र तो चौथा रिक्शावाला | हर मुह से बस एक आवाज अन्ना तुम संघर्ष करो फर्रुखाबाद तुम्हारे साथ है|

देश के केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के चुनावी क्षेत्र में उन्ही का साथ देकर उन्हें जिताने वाले लोग आज सडको पर लोकपाल विधयेक की प्रतिया जला रहे हैं| कांग्रेस के पदाधिकारी भी इसमें शामिल थे क्यूंकि कार्यकर्ता किसी पार्टी का हो घूस के बिना उसका भी काम नहीं हो रहा देश में| अधिवक्ता दीपक दिवेदी, सी वी तिवारी, सुरेन्द्र सफ्फढ़ , अनिल सक्सेना, अतुल कपूर, सुधाकर चतुर्वेदी, पवन दुबे वकील, शिओम पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, गोपाल बाबु पुरवार, धर्मेन्द्र मिश्र, अरविन्द आदि ने मोर्चा संभाला|

१६ अगस्त के लिए एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया जो अन्ना के समर्थन में जिले भर में आन्दोलन को कण्ट्रोल करेगा|