अपडेट: 45 फीट गहरे बोरबेल में दबे मजदूर, चार घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला, एक की मौत

0
205

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद प्रतिनिधि) गुरुवार को सुबह 45 फीट गहरे बोरबेल में ईंटे निकालने के लिए घुसे दो वृद्ध अचानक दब गये| जिसके बाद उनको निकालने का रेस्क्यू आपरेशन किया गया| बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर एकत्रित है| कई घंटे बाद दोनों को निकाल गया| जिसके बाद एक को लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलेपुर पीत धौलेश्वर निवासी 65 वर्षीय असरफ अपने 45 फुट गहरे बोरबेल में गाँव के ही 60 वर्षीय नंदन राजपूत के साथ ईंटे निकालने के लिए घुसे थे | कुल 6 लोग ऊपर थे| अचानक ईंटे निकालने के दौरान बोरबेल की मिट्टी धस गयी| जिससे दोनों असरफ और नन्दन मिट्टी में दब गये|  दोनों के दबने से चीखपुकार मच गयी| देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गयी|
सूचना तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आ गये|  जेसीबी रेस्क्यू आपरेश लगायीं गयी थी|  थी|
लगभग चार घंटे चले बचाव कार्य के बाद आखिर दोनों को निकाला गया| उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया अस्पताल में नंदन राजपूत को डॉ० प्रदीप नने मृत घोषित कर दिया गया| जबकि असरफ की हालत गंभीर  है| थानाध्यक्ष नें बताया की कि दोनों को निकाला गया है| उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]