सेन्ट्रल जेल में 15 बंदी और कोरोना पॉजिटिव, जिले में 47 नये केस

0
136

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल में भी कोरोना का कहर तेजी के साथ शुरू हो गया है| लेकिन उसके बाद भी जेल में लापरवाही जारी है| गुरुवार की देर शाम 15 बंदी और कोरोना संक्रमित निकले| जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप है| जबकि पूरे जिले की बाद करें तो 47 मरीज कोरोना के नये मिले है|
बुधवार देर रात आयी रिपोर्ट लोहिया कैम्पस निवासी 34 वर्षीय युवक, ग्राम कीरतपुर निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण, शमसाबाद के ग्राम रजलामई निवासी 2 युवक, बेबर रोड भोलेपुर निवासी 25 वर्षीय युवक, नुनहाई कटरा निवासी 52 वर्षीय पुरुष, न्यू कचेहरी सिबिल लाइन निवासी 36 वर्षीय युवक, मोहम्मदाबाद के किदवई नगर निवासी 46 वर्षीय पुरुष, जेएनवी रोड़ निवासी 26 वर्षीय युवक और 2  महिला, मठिया देवी फर्रुखाबाद निवासी 38 वर्षीय महिला, थाना मऊदरवाजा के बरौन निवासी 17 वर्षीय किशोरी, शहर के शमशेरनगर निवासी 26 वर्षीय युवक, मसेनी चौराहा निवासी 2 युवक, बरगदियाघाट फतेहगढ़ निवासी 45 वर्षीय युवक, सेन्ट्रल जेल में सजायाफ्ता 15 बंदी, लोहाई रोड़ निवासी 35 वर्षीय युवक, राजानगला रम्पुरा निवासी 25 वर्षीय युवती, आफिसर्स कालोनी निवासी 54 वर्षीय महिला, मछली टोला फतेहगढ़ निवासी 63 वर्षीय वृद्ध, नेकपुर क्रासिंग निवासी 55 वर्षीय पुरुष, तलैया लेंन फतेहगढ़ निवासी 70 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय पुरुष आदि कुल 47 केस पॉजिटिव निकले है|
जिले में अब तक कुल 2216 मरीज पॉजिटिव निकल चुके है| कुल 37 की मौत हो चुकी है| 500 सक्रिय केस है| होमआईसोलेशन व ठीक हो चुके मरीज कुल 1669 है|
सेन्ट्रल जेल में हो रही बड़ी लापरवाही
सेन्ट्रल जेल में लगभग दो दर्जन एक आस-पास मरीज निकल चुके है| लेकिन इसके बाद भी जेल अधीक्षक के लाख प्रयास करने पर भी डियूटी पर तैनात कर्मी लापरवाही से बाज नही आ रहे| जेल गेट के बैरियर पर तैनात बंदी रक्षक भीतर जाने वाले का नाम तो अंकित करते है लेकिन वह बिना मुंह में मास्क लगाये लोगों के प्रवेश पर पाबंदी नही लगा रहे है| ना ही जेल के भीतर प्रवेश करने पर हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है| जबकि मुख्य गेट पर चाक-चौबंद व्यवस्था है|
सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एचएसएम रिजवी ने जेएनआई को बताया कि बैरियर से भीतर मास्क के बिना प्रवेश पर रोंक लगायी जायेगी| इसका सख्ती से पालन होगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]