एआरटीओ के लिपिक को घायल कर नगदी व मोबाइल लूटा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन विभाग के लिपिक मनोज कुमार शर्मा को घायल कर मोबाइल व नगदी लूटी गई|

एआरटीओ कार्यालय लाएसेंस विभाग कार्यालय के लिपिक मनोज कुमार शर्मा कोतवाली फतेह्गढ़ के मोहल्ला नगला दीना में देशराज सिंह सागर के मकान पर किराए पर रहता है| वह रात करीब ९ बजे अपनी गली के सामने राम औतार के होटल पर खाना खाने गए| उसी समय कई बाईकों से करीब आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे| जिन्होंने मनोज की लात घूंसों से जमकर पिटाई की और ४ हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया |

भोलेपुर की ओर से गए हमलावर लूटपाट करने के बाद उसी मार्ग से वापस लौट गए और जाते समय लूटा गया मोबाइल फेंक गए| घायल कर्मचारी को उपचार के लिए देर रात लोहिया अस्पताल ले जाया गया| पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई|