वकीलों के झगड़े में मंद बुद्धि महिला बनी मोहरा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दो अधिवक्ताओं के व्यक्तिगत झगड़े में बुधवार को एक मंद बुद्धि महिला मोहरा बन गयी। एक पक्ष के समर्थकों ने मंद बुद्धि महिला को दूसरे पक्ष की महिला अधिवक्ता के पीछे लगा दिय। छींटा कशी के बाद हुए विवाद में कुछ अधिवक्ताओं ने मंद बुद्धि महिला की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद पहले पक्ष के अधिवक्ताओं ने मंद बूद्धि महिला को प्रार्थनापत्र ले कर पुलिस के पास भेज दिया। कलक्ट्रेट से लेकर पुलिस कार्यालय तक लगभग दो घंटे तक जमकर हंगामा रहा।

विदित है कि राजा नगला निवासी महिला अधिवक्ता अखिलेश्वरी कटियार का गांव के एक ही एक अधिवक्ता पक्ष से विवाद चलता है। विवाद की चकल्लस में एक पक्ष ने कल्क्ट्रेट में अक्सर घूमने वाली एक मंद बुद्धि महिला को महिला अधिवक्ता अखिलेश कटियार के पीछे लगा दिया। कई दिन से चल रही चकल्लस के चलते बुधवार को खिसिया कर महिला अधिवक्ता के कुछ समर्थकों ने मंद बुद्धि महिला को पीट दिया। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला ने कलक्ट्रेट में काफी देर तक हंगामा किया। बाद में दूसरे पक्ष के कुछ अधिवक्ताओं ने मंद बुद्धि महिला की ओर से प्रार्थना पत्र लिख कर उसे पुलिस कार्यालय भेज दिया। यहां भी महिला ने अच्छा खासा गदर किया।

बाद में महिला अधिवक्ता अखिलेश कुमारी ने भी पुलिस अधीक्षक को संबोधित प्रार्थनापत्र में मंद बुद्धि महिला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।