40 हजार लोगो की व्यवस्था में तैनात 49 कर्मचारी

0
139

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) नगर पंचायत के पास पीएम के सफाई अभियान का सपना साकार करने के लिये महज 9 वाहन है| जिनके सहारे पूरे नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था है|

[adrotate banner="3"]

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता ने अपने शासन काल में एक बड़ा व दो छोटे ट्रेक्टर की खरीद की| इसके साथ ही एक हाईड्रोनिक सीडी, पानी का टेंकर, मोबाइल शौचालय, फागिंग मशीन की खरीद कर टाउन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में लगाये गये| वर्तमान में नगर पंचायत के पास लगभग कुल 9 वाहन है जिनका प्रयोग सुचारू रूप से किया जाता है| नगर क्षेत्र की जनसंख्या आंकड़ो के हिसाब से 40 हजार 260 है| इनकी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिये नगर पंचायत के पास कुल 25 सम्बिदा पर सफाई कर्मी तैंना त है| वही 12 सफाई कर्मी कर्मी रेगुलर तैनात है| 12 जल कर व कार्यालय के कार्य में लगे है|

नगर पंचायत म मुख्य रूप से लिपिक मुबीन खां, लिपिक मुकेश चन्द्र, अब्दुल कलाम खां कैश कलेक्ट्रेट के साथ ही साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मी अरुण कुमार, जहीर खां, प्रभु दयाल पवन कुमार के साथ ही साथ मो० नासिर, मंगल शरण, राजेश कुमार,इशाक अली की मुख्य रूप से तैनाती है |ईओ के पद पर पीके श्रीवास्तव काम देख रहे है|

[adrotate banner="2"]