4 सेक्टरों में 16 परीक्षा केन्द्रों पर होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

जिलाधिकारी पवन कुमार ने 24 अप्रैल को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा से सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक कर केन्द्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, सेक्टर dm pawan kumarमजिस्ट्रेटों तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस दौरान जानकारी दी गयी कि कुल 16 केन्द्रों पर दिनांक 24 अप्रैल को दो पालियों 8 से 11 बजे व 1 बजे से 4 बजे तक परीक्षा सम्पन्न करायी जानी है। जिलाधिकारी ने इंटर कालेज के प्राचार्यों से कहा कि परीक्षा कराने की जिम्मेदारी केन्द्र व्यवस्थापक के रूप में आप लोगों की है। परीक्षा के दौरान कोई त्रुटि न हो, कोई गड़बड़ी न उत्पन्न होने पाये। इसलिए विश्वविद्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा सम्पन्न करायें। किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न नहीं होने पायेगी।

श्री कुमार ने कहा कि अपर जिलाधिकारी के के सिंह संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2013 के जनपद के प्रभारी अधिकारी होंगे। समस्त उपजिलाधिकारी चार चार परीक्षा केन्द्रों की देखभाल सेक्टर प्रभारी के रूप में करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था हेतु तैनात किेय जायेंगे।

[bannergarden id=”8″]

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बैठक के प्रारंभ में जनपद के इण्टर व डिग्री कालेजों के प्राचार्यों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि यदि किसी को कोई कठिनाई है तो उसके विषय में अवगत करायें। उन्होंने कहा कि यह पहली बैठक है, इसी सम्बंध में 22 अप्रैल को भी बैठक बुलायी गयी है। जिसमें विश्वविद्यालय के नामित अधिकारी प्रवेश परीक्षा के विषय में अन्य दिशा निर्देश देंगे।

[bannergarden id=”11″]

बैठक में सह समन्वयक डा0 विश्राम सिंह यादव, प्रधानाचार्य भारतीय डिग्री कालेज ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2013 के सम्बंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल ने सभी प्रधानाचार्यों, केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि निर्भयता और सुचिता के साथ परीक्षायें सम्पन्न करवायें। जिला प्रशासन का हमें सहयोग प्राप्त है इसलिए परीक्षा सम्पन्न कराने में किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी के के सिहं, बीएसए सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।