मार्ग दुर्घटना में दंपत्ति व एडवोकेट घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ नेकपुर कला निवासी पूर्व सूवेदार शेरसिंह यादव व उनकी पत्नी सरला मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

शेरसिंह पत्नी को बाइक पर बिठाकर घर ले जा रहे थे| बेबर रोड पर माझी होटल के निकट थाना कमालगंज के ग्राम नरायनपुर गढ़िया निवासी ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार ने बाइक में टक्कर मार दी| सुनील को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया|

दुर्घटना में थाना मऊदरवाजा के ग्राम जसमई निवासी उमेश चतुर्वेदी एडवोकेट घायल हो गए| वह बीती रात साथी विनय के साथ बाइक से घर जा रहे थे| रास्ते में चंदा कोल्ड स्टोरेज पच्पुख्रा के पास मारूती नंबर यूपी ७६ ई / ०४८५ के चालक ने टक्कर मार दी| घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है|