Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSभाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा, फतेहचंद वर्मा की ताजपोशी

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा, फतेहचंद वर्मा की ताजपोशी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई। वरिष्ठ भाजपा नेता फतेह चंद्र वर्मा को जिले की कमान दी गई है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नए जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के जिला कार्यालय आवास विकास में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद धैर्य बनाकर रखने की नसीहत दी गई। बैठक में मौजूद दावेदार अपनी-अपनी गुणा-गणित लगाते रहे। भाजपा जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, डा. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विमल कटियार आदि की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के सामने जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने फतेह चंद्र वर्मा की घोषणा नए जिलाध्यक्ष की गई। संचालन चीनी मिल उपाध्यक्ष जय गंगवार ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments