फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकार के बजट को लेकर भाजपा ने बजट संगोष्टी का आयोजन किया| जिसमे बजट के साथ ही भाजपा सपा को घेरती हुई नजर आयी| भाजपा नें कहा कि सपा के लोग सरकार के अच्छे कार्यों की भी निंदा करते हैं| यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है|
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का उद्धेश्य गरीब कल्याण, महिला, युवा विकास, अन्नदाता, मध्यम वर्ग, वंचित वर्ग,अर्थ व्यवस्था व आधार भूत संरचना को मजबूत करना है| सरकार बजट में इन सभी वर्गों को लाभ देनें पर खरी उतरी| इन सभी को सरकार के बजट से लाभ मिलेगा| उन्होंने कहा की यूपी सरकार का बजट प्रदेश को चाहुमुखी विकास की तरफ ले जाने वाला बजट है| भाजपा की सोच और विपक्षी दलों की सोच में काफी फर्क है| विपक्ष में बैठे लोगों का कार्य होता है की सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा करें| और गलत कार्यों का विरोध, लेकिन सपा के लोग सरकार के अच्छे कार्यों की भी बुराई करनें का कार्य करते है| उनका यह कृत्य उनकी सोच को प्रदर्शित करता है| सपा की सोच को प्रदेश की जनता जान गयी है| जिसका जबाब जनता नें मिल्कीपुर और विभिन्य उपचुनाव में दे दिया है| आगामी 2027 के लिए सपा के पास जो सीटें हैं उनसे भी हाथ धो बैठेंगी|
ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे सरकार की बड़ी सौगात: सांसद
बजट संगोष्ठी में सांसद मुकेश राजपूत नें बताया कि सपा के लोग कहते थे कि फर्रुखाबादी चूसे गन्ना, एक्सप्रेस-वे ले गये खन्ना! यूपी सरकार ने जो बजट पेश किया उसमे उन्होंने फर्रुखाबाद को बड़ी सौगात दी| सांसद नें कहा कि सीएम योगी से उन्होंने मंच से फर्रुखाबाद को लिंक एक्सप्रेस-वे देनें का अनुरोध किया था| सीएम योगी नें मंच से ही लिंक एक्सप्रेस-वे देनें की घोषणा की थी| वह अपने वायदे पर खरे उतरे| फर्रुखाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे व गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है| जिसके लिए 900 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है| वहीं देवरामपुर क्रासिंग व कायमगंज में ओवर ब्रिज के लिए भी बजट स्वीकृत किया है| फर्रुखाबाद की सड़के सभी चौड़ी हुई हैं| जो बची है उनका कार्य चल रहा है| जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता आदि रहे|
सरकार के अच्छे कामों की भी निंदा करती सपा
RELATED ARTICLES