मजदूर की नकदी व मोबाइल लूटनें का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घर जा रहे मजदूर नें मोबाइल व नकदी लूट लिये जानें का आरोप लगाया | पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है| पुलिस जाँच में जुटी है|
थाना राजेपुर के ग्राम जिठौली निवासी रतिपाल पुत्र नरेश ने बताया कि वह टाइल्स लगाने का कार्य करता है| फतेहगढ़ से काम करके देर शाम घर लौट रहा था उसी दौरान भरखा चौराहे के निकट दो अज्ञात लोगों नने उसका गमछे से मुंह दबाकर मारपीट कर दी| मोबाइल व जेब में रखे 1950 रूपये लूट लिये औ फरार हो गये| मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गयी| प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें बताया कि मोबाइल फोन कही खो गया है | लूट नही हुई है| लूट का आरोप गलत है| पुलिस जाँच कर रही है|