व्यापार मंडल की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कोरोना महामारी के चलते जनपद में धारा 144 लगा रखी है| जिसके चलते कही भी एक साथ चार से अधिक लोग एकत्रित नही हो सकते| लेकिन उसके बाद भी व्यापार मंडल नें पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बिना अनुमति के बैठक आयोजित कर डाली और पुलिस को भनक तक नही लगी| जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नही हुआ ना ही व्यापारी मास्क लगाये दिखे| कुछ लगाये तो वह कान में लटकाये दिखे|
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांच वाले मंदिर में उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही किया गया| यह तस्वीर चीख-चीख कर कह रही है| ना ही कोई मास्क का प्रयोग हुआ| जबकि कोरोना का शिकंजा जिले में कसता ही जा रहा है| युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नें अपनी 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया|
युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विशाल दुबे नें बताया की बैठक की उन्होंने अनुमति नही ली थी| केबल औपचारिक बैठक थी| 25 से 30 लोग ही आये थे|
घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज बलराज भाटी नें बताया कि उन्हें बैठक की जानकारी नही है| बैठक की अनुमति नही ली गयी थी| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|
यह बने युवा व्यापार मंडल पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शुक्ला, उपाध्यक्ष नन्हे शर्मा, संजय गुप्ता, मोहित गुप्ता, भरत दुबे, कोषाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला मंत्री अरुण सक्सेना, पियूष गुप्ता, गोविन्द कश्यप, मीडिया प्रभारी संजीब वर्मा, संगठन मंत्री आशीष गुप्ता को बनाया गया|
जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता, बिल्लू सक्सेना, संजय गुप्ता, सौरभ मिश्रा, रवि शुक्ला, जितेन्द्र अग्रवाल आदि रहे|