कांग्रेस में नही बन पा रहा चुनावी समन्वय, बढ़ रही खीचतान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सपा से गठबंधन हुआ| जिसमे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को टिकट ना मिलकर सपा के नबल किशोर शाक्य को टिकट दिया गया| अब कांग्रेस को गठबंधन के सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाना है| लिहाजा कांग्रेस अभी तक अपनी तैयारी ना करने आपसी खीचतान में समय निकाल रही है|
दरअसल भोलेपुर नगलादीन फतेहगढ़ स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर एक समन्वय बैठक हुई| जिसमे प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव अनूप वर्मा आदि लोग पंहुचे| लेकिन बड़े नेताओं के सामने ही कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों में तनातनी का माहौल बना रहा | पूर्व नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन नें कहा की वह गठबंधन के पक्ष में है लेकिन उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है कि सलमान खुर्शीद जैसे अनुभवी नेता को टिकट ना देकर सपा को टिकट दिया गया| इसका जबाब कौन देगा | प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान नें विधि विभाग जिला चेयरमैंन वरुण त्रिपाठी पर पार्टी का कार्य ना करने का आरोप जड़ा| वरुण नें आरोप को फर्जी बताते हुए अपने किये गये कार्यों का लेखा-जोखा प्रदेश कोषाध्यक्ष के सामने पेश किया|
कांग्रेस की चुनाव संचालन कमेटी को लेकर मचा घमसान
दरअसल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रकाश प्रधान नें जिला चुनाव संचालन कमेटी को बनाया है| जिसमे कुल 40 सदस्यों को रखा गया| लेकिन जिले के नेताओं से इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही की गयी| यहाँ तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष तक का नाम समिति की सूची में नही रखा गया| जिससे कांग्रेस में असंतोष फ़ैल गया है | शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला नें बताया कि जो कमेटी बनी है वह फर्जी बनायी गयी है| कमेटी बनाने का कोई आदेश नेतृत्व से नही आया| यदि आदेश आता तो शहर अध्यक्ष होनें के नाते उनके पास भी आता| कांग्रेस जिल्ध्यक्ष शकुंतला गौतम नें बताया कि कमेटी की उन्हें जानकारी तक नही है| कमेटी मनमाने तरीके से बनायी गयी है| यदि पार्टी क कोंई आदेश होता तो मिलता|