हरदोई के युवक नें राजेपुर में लगायी फांसी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) हरदोई के युवक नें चादर के फंदे में आम के पेड़ पर झूलकर फांसी लगा ली| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी गयी | जिसके बाद पुलिस ,मौके पर पंहुची और पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर निवासी राजीव पुत्र जदूनाथ के खेत में खड़े आम के पेंड में युवक नें सफेद चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली| ग्राम जटपुरा निवासी रमेश नें पुलिस को आम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी गयी| जिसके बाद सीओ रविन्द्र नाथ राय, थानाध्यक्ष रणविजय सिंह, उप निरीक्षक राजीव कुमार व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और शव को नीचे उतार कर जाँच की| पुलिस को मृतक की जेब में आधार कार्ड मिल| जिसमें उसका नाम 25 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र राम सागर निवासी सठिया सांडी हरदोई लिखा था| पुलिस नें सठिया के कोटेदार के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी| मृतक काली शर्ट व काली लोअर पहने था| सीओ रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि शव की शिनाख्त आधार कार्ड से हुई है| मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है| परिजनों के आनें पर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम कराया जायेगा|