अतिक्रमण पर ‘बुलडोजर’ चलानें का फरमान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें कही| उन्होंने अपने मातहतों से साफ शब्दों में कहा की अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही होगा| अतिक्रमण हर कीमत पर हटाया जाये|
बैठक में जीएसटी विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली ठीक नही पाई गयी। डीएम नें  जिन-जिन फर्मों से जनपद मे टेक्स लिया जाता है उनका माहवार विवरण, टेक्स वसूलने में आने वाली समस्याओं की एक पीपीटी बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। आबकारी विभाग को 29 अनसेटल्ड दुकानों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। परिवहन विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये। लंबित परिवहन बकाया को तेजी के साथ वसूला जाये। नलकूप विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाई गई। एक्सियन नलकूप अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये। एक कॉपी शासन को भी की भेजनें को कहा। डीएम नगर पालिका और नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नही दिखे| उन्होंने कहा की नगर पालिका-नगर पंचायतो में नालियों बहुत गंदगी है, बेहतर सफाई कराये, जो लोग नाली बन्द किये है उन पर कार्यवाही करे। नाली पर किसी दशा में अतिक्रमण न करने दिया जाये। शहर में गंदगी फैलाने वालों पर की जाये कार्यवाही। उन्होंने सख्त लहजे में नगर पालिका को निर्देश दिये की चूना डालकर जमीन चिन्हित करें, यदि अतिक्रमण है तो तत्काल कार्यवाही करे। अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा| उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये की वह पालिका की सफाई व्यवस्था चेक करें| उन्होंने कहा की खनन की काफी शिकायत प्राप्त हो रही है। खनन माफियाओं पर तेजी के साथ कार्यवाही करें|
सड़क पर मौरम गिट्टी डालनें वालों पर होगी कार्यवाही
अधिकतर लोग अपने भवन निर्माण या दुकान में बिक्री के लिए ली गयी मौरम, गिट्टी को सड़क किनारे डाल देते है| जिससे आये दिन राहगीरों के साथ घटनायें होती है| लिहाजा डीएम संजय सिंह नें अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये की रोड पर मौरम, गिट्टी सरिया डालने वालो से जुर्माना वसूला जाये| जिसमे सभी एसडीएम सहयोग करें|  प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी पीके उपाध्यय, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव आदि रहीं|