ढाबा कर्मचारी के गोली मारनें में 5 के खिलाफ एफआईआर, चार गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती देर रात ढाबा कर्मचारी को दबंगों नें गोली मारकर लहुलुहान कर दिया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| ढावा मालिक की तहरीर पर पुलिस नें पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया| पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से दो बाइके, दो स्कूटी और एक पिस्टल भी बरामद कर ली| लेकिन चौकी के चंद कदम दूर गोली मारनें की घटना से पुलिस की साख पर सबाल जरुर खड़े कर दिये|
शहर कोतवाली के भऊआ नगला निवासी संजीब सिंह पुत्र नवाब सिंह नें दर्ज करायी गयी प्रथम सूचना रिपोर्ट में कहा है कि उसका पांचाल घाट भऊआ नगला में गंगा ढाबा है| बीती रात वह ढावे पर मौजूद था| उसी समय लालेंद्र पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी रुलापुर अमृतपुर, रावेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र किशन पाल सिंह, अरविन्द पुत्र रामनरेश, सूरज उर्फ महादेव सिंह पुत्र अवधेश, आशीष पुत्र महावीर निवासी भरखा राजेपुर आ गये| वह अपनी दो गाड़ियों से उतर कर ढावा  के पास पेशाब करनें लगे| उन्हें ढावा के पास पेशाब करनें लगे| जब कर्मचारी आशु उर्फ अंशुल पुत्र प्रकाश प्रजापति निवासी लालगेट नें जब इसका विरोध किया तो दबंगो नें उसके साथ मारपीट कर गोली मार दी| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| शहर कोतवाली में पांचों आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149, 323 व 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| जाँच पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी को दी गयी है| सूत्रों से मिली जानकारी में मुताबिक पुलिस नें चार हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया है| उसके पास से दो बाइकें,दो स्कूटी और पिस्टल भी बरामद हो गयी है| शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|