सौतेली बहन को सम्पत्ति देनें के शक में माँ-बाप को उतारा था मौत के घाट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सौतेली बहन को सम्पत्ति नाम होनें के शक में आरोपी नें अपने पिता और सौतेली माँ को मौत के घाट उतारा था| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया|
बीते 22 फरवरी को थाना कादरी गेट के बालाजीपुरम कोठा निवासी वकील मनोज पाल नें अपने कैंसर पीड़ित पिता 70 वर्षीय ओम प्रकाश व 65 वर्षीय माँ बबलीपाल को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था | लगभग 17 दिन बाद पुलिस नें हत्यारोपी मनोज को क्रिश्चियन कालेज मैदान से गिरफ्तार किया है| उसकी निशान देही पर पुलिस नें आलाकत्ल कैची व खून से सने कपड़े भी बरामद किये|
गिरफ्तार हत्यारोपी मनोज ने पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली माँ बबली पाल अपनी पुत्री गुंजन उर्फ बाबी के नाम चाहती थी| जिसके चलते उसने पिता और माँ को कैची से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला व उपनिरीक्षक अनिल सिकरवार नें पुलिस बल के साथ उसकी गिरफ्तारी की|