सर्किल इंचार्ज को हटानें पर अड़े मीटर रीडर, चार दिन से बिलिंग बंद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सर्किल इंचार्ज के खिलाफ बिजली विभाग के मीटर रीडरों के बोल्टेज हाई हैं| मीटर रीडरों की मांग सर्किल इंचार्ज को हटाने की है| जिसके बाद ही बिलिंग चालू होनें का फरमान जारी किया गया| सर्किल इंचार्ज पर मानसिक व आर्थिक शोषण के आरोप लगाये |
जनपद भर के मीटर रीडर वर्तमान समय पर बीते चार दिन से हड़ताल अपर चल रहे है| पूरे जनपद में कुल 186 मीटर रीडर कार्यरत है| लिहाजा उनकी हड़ताल होनें से जनपद में अधिकांस मीटर रीडर कार्य नही कर रहे| शहर के कादरी गेट स्थित एक गेट्स हाउस उन्मेंहोंने बैठक कर आगामी आन्दोलन की योजना बनायी है| संगठन के अध्यक्ष शिवा त्रिवेदी, महमंत्री चाँद मियां आदि नें बताया कि जब तक सर्किल इंचार्ज मयंक यादव को नही हटाया जायेगा तब तक मीटर रीडर कार्य नही करेंगे| मीटर रीडरों नें सर्किल इंचार्ज पर भ्रष्टाचार कभी गम्भीर आरोप लगाये | इस दौरान राहुल दीक्षित, सचिन दीक्षित, अनवर, रजत मिश्रा, राजकुमार, शकील हुसैन, संदीप शाक्य, विपिन कुमार, विनय कुशवाह आदि रहे|