रिटायर्ड शिक्षक के घर में चल रहा था फर्जी बीडी का कारखाना, लाखों का माल बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: पुलिस नें छापेमारी करके फर्जी तरीके से बीडी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया| पुलिस नें कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है| पुलिस पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट बिर्राबाग़ में रिटायर्ड शिक्षक सतीश मिश्रा का आवास है| उन्होंने अपना मकान किराये पर दे रखा है| पुलिस को सूचना मिली की विभिन्य कम्पनियों की बीडी फर्जी तरफ से तैयार कर बाजार में बेंची जा रही है| जिसकी सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट  अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है| जिनसे जाँच जा रही है| बताया गया कि पुलिस नें तीन कमरों में लाखों रूपये कीमत की बुलबुल, चकोर और दिलपसन्द ब्रांड की फर्जी बीड़ी बरामद कर ली| जिनकी सिटी मजिस्ट्रेट नें बताया कि  जाँच की जा रही है| कारखाने को सीज किया गया है| लाखों की फर्जी बीड़ी बरामद हुई है|