प्रोजेक्ट अलंकार के तहत तीन सहायता प्राप्त स्कूलों को मिला अनुदान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सरकार की प्रोजेक्ट ‘अलंकार सहयोग धनराशि’ योजना का अनुदान जनपद के तीन अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय को अनुदान दिया गया| जिसका सीएम योगी आदित्यनाथ नें वर्चुअल रूप से शिलान्यास किया|
मोहम्मदाबाद चौराहे के निकट अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज, महेशनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह की मौजूदगी में भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज, राजेन्द्र सिंह इण्टर कालेज, नवाबगंज तथा पुरूषोत्तम सिंह इण्टर कालेज राजेन्द्र नगर को आगणित धनराशि के सापेक्ष प्रथम किश्त की धनराशि प्रदान की गई है। प्रबन्धक भारतीय विद्यालय इ०का० राजेन्द्र नारायण मिश्रा, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य, भारतीय विद्यालय इ०का० रतीराम, प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह इ०का० नवाबगंज अवधेश कुमार तथा ज्ञानेन्द्र कटियार एवं जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मनेन्द्र मिश्रा भी रहे| कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रवक्ता आकाश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।