अबैध निर्माण की शिकायत पर दम्पति व पुत्र को पीटा, वीडियो हो रहा वायरल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भूमि विवाद में घर में घुसकर मारपीट की गयी| पीड़ित नें दोपहर में एसपी की चौखट पर फरियाद की तो खफा दंबगों नें अपने साथियों की मदद से पीड़ित व उसकी पत्नी व पुत्र को दिन दहाड़े जमकर मारपीट कर दी| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| पुलिस नें एक आरोपी का शान्ति भंग में चालान भी किया है| अन्य का अभी पता नही चला है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी रविन्दर शाक्य नें पुलिस कार्यालय आकर प्रार्थना पत्र दिया| जिसमें कहा कि उसके पैत्रक मकान में बंटबारे के विवाद को लेकर मुकदमा न्यायालय में चल रहा है| नगर मजिस्ट्रेट नें बीते 22 जुलाई 2022 को अग्रिम आदेश तक किसी प्रकार के निर्माण पर रोंक लगा दी थी| रविंदर नें आरोप लगाया कि 13 सितंबर को सुबह 9 बजे उसका भतीजा अबध पुत्र राजकुमार,भाई पवन कुमार, पड़ोसी श्रीदेवी पत्नी राजेश, नरेंद्र पुत्र रामसनेही, नितीश व नितिन पुत्र राजेश, वीरेंद्र पुत्र रामसनेही व वीरेंद्र की पत्नी, भतीजा सनी पुत्र पवन आ गये| रविन्दर नें आरोप लगाया कि सभी आरोपी उसके घर में दाखिल हो गये और लाठी डंडो स लैस आरोपी मारपीट करनें लगे | रविन्द्र नें कीमती सामान, मोबाइल, नकदी भी लूटने का आरोप लगाया है| साथी ही कहा की पुत्र आदित्य के सिर में हथौड़ा मार दिया| वहीं आरोपी निर्माण कार्य पर स्टे होनें के बाद भी निर्माण कार्य करा रहें है| रविन्दर नें बताया कि प्रार्थना पत्र एसपी को देनें के बाद जब दोपहर को वह घर पहुचें तो आरोपियों नें सड़क पर खीचकर उसे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की| जिसका किसी नें वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया| जो तेजी से वायरल हो रहा है| मामले की सूचना मिलने पर रेलवे रोड़ चौकी इंचार्ज दिनेश यादव के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस पर भी आरोपियों से मिली भगत के आरोप लगे | पुलिस नें आरोपी अबध पुत्र राजकुमार को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर लिया | लेकिन पुलिस अभी उन आरोपियों को तलाश नही कर पायी जो वीडियो में महिला व उसके पति से बीच सड़क पर मारपीट करते दिख रहे हैं |
चौकी प्रभारी दिनेश कुमार नें बताया कि एक आरोपी का शान्ति भंग में चालान किया है| जाँच की जा रही है| मिली भगत का आरोप गलत लगाया जा रहा है|