अपडेट: भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर बाइक सबार सहित दो की मौत, तीन घायल,

ACCIDENT CRIME

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमे दबकर निकल रहे एक बाइक सबार के साथ ही चार ट्रैक्टर पर बैठी सबारियां घायल हो गयी| जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया| चिकित्सक नें बाइक सबार को मृत घोषित कर दिया | जबकि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया| जिसमे उपचार के दौरान दूसरे घायल नें भी अपना दम तोड़ दिया|

थाना अमृतपुर के ग्राम कलक्टरगंज निवासी 32 वर्षीय आलोक पुत्र रामफेरे अपने 22 वर्षीय भाई अंकित शर्मा के साथ मंगलवार शाम बाजार करनें कस्बा आया था| जहाँ से वह बाइक पर सबार होकर वह घर जा रहे थे| उसी दौरान बलीपट्टी के निकट ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी| जिससे उसमे दबकर बाइक सबार आलोक शर्मा के साथ ही ट्रैक्टर पर बैठे 30 वर्षीय जगपाल पुत्र हरिपाल, 40 वर्षीय सुआलाल पुत्र सरजू, 16 वर्षीय अभिषेक पुत्र सतीश व 26 वर्षीय राजेश पुत्र सतीश निवासी सफा भाऊपुर अल्लागंज शाहजहाँपुर घायल हो गये | सूचना मिलनें पर थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी, एसडीएम अमृतपुर रवेन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे और सभी घायलों को सीएच सी में भर्ती कराया | जहाँ डॉ. अमित शर्मा नें घायल बाइक सबारआलोक को मृत घोषित कर दिया| जबकि गंभीर रूप से घायल जगपाल, सुआलाल व राजेश को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया | मृतक आलोक की 15 साल पूर्व शशि प्रभा के साथ विवाह हुआ था| उसके दो पुत्रियाँ हैं| माँ गुड़ी देवी व पत्नी शशि प्रभा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक कारपेंटर का कार्य करता था| उधर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान घायल सुआ लाल दिवाकर नें भी दम तोड़ दिया| उसकी पत्नी विमला देवी का रो-रो क्र बुरा हाल हो गया| लोहिया अस्पताल तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय पंहुची और घायलों से वार्ता कर बेहतर उपचा के निर्देश दिये|