पत्नी से विवाद में फांसी लगा दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पत्नी से विवाद के चलते युवक नें फांसी का फंदा चूम लिया| उसका शव फंदे पर झूलता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया |
कोतवाली कायमगंज के ग्राम अताईपुर जदीद निवासी 35 वर्षीय गोविन्द राठौर पुत्र राजेश का उसकी पत्नी मोनी राठौर से विवाद चल रहा था | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसी विवाद के चलते गोविन्द नें बीती रात कमरें के भीतर छत के कुंडे में मफलर से फांसी लगाकर जान डी दी| मृतक के एक 8 वर्षीय पुत्र आलोक है| पुलिस नें शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा|