बुलंदशहर पुलिस नें गैंगेस्टर के आरोपी के घर दी दबिश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में आरोपी के घर बुलंदशहर पुलिस नें दबिश दी लेकिन उन्हें सफलता नही मिली| पुलिस तलाश में डेरा डाले है|
थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगराजपुर निवासी सुनील सिंह पुत्र रमेश खिलाफ गैंगस्टर एक्ट मुकदमा थाना नरोरा जिला बुलंदशहर में दर्ज है| मामले में नरोरा थानें के उपनिरीक्षक चंद्रभान, प्रधान आरक्षी सोनू, अलाउद्दीन नें थाना राजेपुर आमद करायी| जिसके बाद थानें के दारोगा शीशपाल सिंह के साथ आरोपी सुनील के घर दबिश दी
| लेकिन सुनील की कार नहीं मिली| पुलिस मामले में उसकी और जानकारी जुटा रही है|