आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) खेत में घास लेनें के बहाने बुलाकर दरिन्दे नें आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया| मामले में पुलिस नें नामजद आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोपी की तलाश तेज कर दी |
थाना कादरी गेट के एक गाँव निवासी आठ वर्षीय बालिका को ग्राम पपियापुर निवासी आरोपी साहिल पुत्र मशहूर मोहम्मद खेत में घास लानें के बहानें बीते 15 फरवरी को शाम 5 बजे बुला ले गय| इसके साथ ही सरसों के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया| जब बालिका दो घंटे बाद अपने घर गयी तो आपबीती अपनी माँ को बतायी | मामले में पीड़िता के पिता नें आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है| जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा|