बुलेरो की टक्कर से बाइक सबार महिला की मौत, पति घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बीती रात बुलेरो की टक्कर से बाइक सबार महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया | दोनों को सीएचसी में भर्ती किया गया | जहाँ चिकित्सक नें महिला को मृत घोषित कर दिया|
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी अवधेश कुमार कौशल अपनी 38 वर्षीय पत्नी पिंकी के साथ ससुराल अलीगंज एटा गये थे | बीती रात दोनों वापस घर लौट रहे थे| तभी रेलवे इस्टेशन के पास लखपति मिष्ठान भंडार के समीप तेज रफ्तार बुलेरों नें बाइसबार दम्पति के जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया | जांचोपरांत चिकित्सा प्रभारी डॉ. शोभित शाक्य नें पिंकी को मृत घोषित कर दिया | सूचना पर कोतवाल रामौतार व कस्बा चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी आदि नें जाकर जाँच पड़ताल की|