जिले में 25 हजार सदस्य बनायेगी आप

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-IAC-AAP

फर्रुखाबाद: दिल्ली में दोबारा सरकार बनने के बाद जिले में दम तोड़ रही आप को आक्सीजन मिल गयी है| जिसके चलते पुन: आम आदमी पार्टी नें संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है| आप अब जिले में 25 हजार सदस्य बनायेगी|
नगर के बूरावाली गली में पार्टी के जिला कार्यालय पर आप की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर विचार किया| पार्टी नें आगामी 22 मार्च तक जिले में 25 हजार सदस्य बनाये जाने की रणनीति बनायी| जिस पर काम भी शुरू हो गया| इसके साथ ही कुल 8 बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ|
इस दौरान जिला संयोजक अतुल शर्मा, राज गौरव पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, जितेन्द्र नाथ दीक्षित व विनय कुमार मिश्रा आदि रहे|