जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती

LUCKNOW UP NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क:जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।दरअसल जगद्गुरु रामभद्राचार्य हाथरस में रामकथा कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें कथा को विश्राम देना था। इससे पूर्व ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आगरा लाया गया और दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुष्पांजलि अस्पताल में चिकित्सकों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की जांच की।डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन होने की जानकारी दी।उन्हें शाम तक छुट्टी दी जा सकती है। उनके साथ यहां पर उनके शिष्य और निजी सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।