अपना दल के सुरजीत कटियार युवजन जिलाध्यक्ष बने

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: सभासद सुरजीत कटियार को अपना दल ने युवा जिलाध्यक्ष व जितेन्द्र कटियार (रिंकू) को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है| नव नियुक्त पदाधिकारीयों का जनपद में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया|

लखनऊ में हुई अपना दल की राष्ट्रीय बैठक में संगठन की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सुरजीत व जितेन्द्र को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की | जनपद आगमन पर कमालगंज के काली नदी पर उनके समर्थको व कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया| इसके बाद फ़तेहगढ़ के डीएन डिग्री कालेज में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया| इसके बाद दोनों नेताओ ने मसेनी के एक गेस्टहॉउस में बैठक कर कार्यकर्ताओ और समर्थको की हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया|

इस दौरान सानु कटियार, रामू कटियार,लालू कटियार, टिंकू कटियार, सतेन्द्र कटियार, धमेंद्र कनौजिया, दिलीप चन्देल आदि मौजूद रहे|