37 सभासदों ने भी सेवा की ली शपथ

0
102

फर्रुखाबाद: सत्य और निष्ठां के साथ भारत के सविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए भारत की सम्प्रभुता और अखंडता बनाये रखेंगे| इसी शपथ के साथ 37 वार्डो के नव निर्वाचित सभासदों ने भी अपना विधिवत कदम पालिका के टाउन हाल में रखा| माननीय और अध्यक्ष मंचासीन हुए तो मंच के नीचे सभासदों को विशेष स्थान दिया गया| मंच पर जगह कम होने के कारण महिलाओं और पुरुष सभासदों ने अलग अलग शपथ ग्रहण की| इससे पहले सभासदों को माला पहना कर सम्मान दिया गया|

अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के साथ ही अध्यक्ष को कार्यकारी शक्तियां प्रदान हो गयी वहीँ परिषद् का गठन पहली बैठक के साथ होगा और तभी से सभासद भी शक्तिओ से परिपूर्ण हो जायेंगे| शपथ ग्रहण और पहली बैठक के बीच के समयांतर का अतिरिक्त कार्यकाल केवल सदन के अद्याक्ष को तो मिलता है मगर सभासद को ये शक्तियां केवल पांच साल के लिए ही मिलती है| ऐसी सविधान और कानून में व्यवस्था है| हालाँकि अध्यक्ष पहली बैठक से पहले किसी भी प्रकार का नीतिगत या वित्तीय फैसला नहीं कर सकती|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]