मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): कोतवाली व कस्बा मोहम्मदाबाद स्थित कारगिल शहीद पेट्रोलपम्प के पास एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को कोतवाली पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
[adrotate banner="3"]
मिली जानकारी के अनुसार पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या यूपी 76एल 8534 पर सवार होकर एक युवक फतेहगढ़ की तरफ से मोहम्मदाबाद जा रहा था। तभी कारगिल शहीद पेट्रोलपम्प के पास तेज गति से आ रहे छोटा हाथी संख्या यूपी 76के 1649 ने टक्कर मार दी। घायल युवकी सूचना कई बार फोन कर पुलिस को दिये जाने के बाद काफी देर में कोतवाली पुलिस आयी। तब कहीं जाकर पुलिस ने युवक को उठाकर लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
[adrotate banner="2"]


