प्रसूता की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गयी| जानकारी मिलने पर परिजनों नें जमकर हंगामा किया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबुद्दीनपुर निवासी सोनू यादव का तीन वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के कटकैईया थाना गुरसहायगंज निवासी स्व. दरबारी लाल की पुत्री गायत्री का विवाह हुआ था|
विवाह के बाद गायत्री ने एक पुत्री का जन्म दिया, बीते एक दिन पूर्व माया हॉस्पिटल फर्रुखाबाद में सीजर ऑपरेशन से दूसरी पुत्री का जन्म हुआ| जन्म होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गयी| हालत गंभीर देखकर मरीज को कानपुर ले जाने की सलाह दी| सोनू अपनी पत्नी को एंबुलेंस से कानपुर ले गया, कानपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का शव सुबह गांव कुतुबुद्दीनपुर पहुंचा| जिसके बाद मायके वालों को सूचना दी गयी| मायके वाले घटना पर स्थल पर पहुंचकर गाली गलौज अभद्रता करने लगे| गांव वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी| मौके पर थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा आकर जाँच की| फिलहाल अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। मृतका डेढ़ वर्ष की पुत्री शालू और एक नवजात बालिका पीछे छोड़ गई है।