खबर का असर: पालिका नें ठीक कराया टूटा जाल, राहगीरों नें ली राहत की सांस

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महीनों से टूटे पड़े जाल में फंसकर आये दिन राहगीर घायल हो रहे थे| राहगीरों की समस्या को जेएनआई नें प्रमुखता से खबर के माध्यम से प्रकाशित किया तो पालिका के आंख कान खुले और टूटे जाल को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया गया|


दरअसल शहर के अंगूरी बाग में पुलिस बूथ के निकट सड़क के ऊपर लगाया गया लोहे का जाल कई महीनों पहले से टूटा था| जिसकी स्थानीय लोगों नें शिकायत पालिका में की

लेकिन किसी के कान पर जूं ततक नही रेंगा| बीते दिन जेएनआई नें पालिका का जाल बना जी का जंजाल, राहगीर हो रहे घायल शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया| जिसके बाद शनिवार सुबह-सुबह ही पालिका कर्मियों नें मौके पर आकर जाल को ठीक कराया| जिससे क्षेत्रीय लोगों नें जेएनआई टीम को धन्यवाद दिया है|
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रविन्द्र कुमार नें जेएनआई को बताया कि उन्हें जानकारी नही थी| जेएनआई के माध्यम से जानकारी मिलते ही जाल को ठीक कराया गया है|