जिला बदर आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पुलिस नें दो माह के लिए जिला बदर किये गये आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया| उसके बाद एक अबैध तमंचा भी मिला|
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान निवासी धर्मेन्द्र पुत्र विशनु दयाल को जिलाधिकारी के आदेश पर बीते 4 दिसंबर 2023 को थाना पुलिस नें उसे जिला बदर कर दिया था| गुरुवार को थाना पुलिस नें आरोपी धर्मेन्द्र को उसके घर के बाहर चारपाई से गिरफ्तार कर लिया | उसके पास से पुलिस को एक तमंचा भी मिला है | पुलिस नें आरोपी का चालान कर दिया|